राजगढ़ः अपहृत नाबालिग बालिका को सुकुशल किया दस्तयाब, आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 05 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस टीम ने कुछ ही घंटों में अपहृत नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने शुक्रवार को बताया कि 4 जून को एक फरियादी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन मुस्कान’ अभियान के तहत पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर संभावित स्थानों पर दबिश देकर महज कुछ ही घंटों में नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। साथ ही आरोपित गोविंद (20) पुत्र मोहनलाल बाल्मिकी निवासी भेरावल, थाना कालापीपल जिला शाजापुर को गिरफ्तार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

