home page

राजगढ़ः फर्म के खातों में हेराफेरी कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः फर्म के खातों में हेराफेरी कर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 13 सितम्बर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना पुलिस ने फर्म के खातों में हेराफेरी और कूटरचना कर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से धोखाधड़ी से संबंधित 10 लाख 50 हजार रुपये नकद और करीब 25 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने रविवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि 10 सितंबर को सिद्धांत (35) पुत्र विनीत कुमार गुप्ता, निवासी सेठ एंड संस टाटा मोटर्स षोरुम एबी. रोड गुना ने ब्यावरा देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि ब्यावरा स्थित टाटा मोटर्स शोरूम में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत संजय पुत्र कैलाश नारायण सक्सेना ने फर्म के अकाउंट में हेराफेरी व कूटरचना कर राशि का गबन किया है। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ 318(4), 316(5), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपित संजय कुमार सक्सेना निवासी पानिया को पचोर रेलवे स्टेशन के सामने जोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित की निशानदेही पर 10.50 लाख रुपए नकद और मोबाइल जब्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक