home page

राजगढ़ः बाइक और विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार

 | 
राजगढ़ः बाइक और विद्युत मोटर चोरी करने वाला आरोपित गिरफ्तार


राजगढ़, 29 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना पुलिस ने घर के सामने से बाइक व विद्युत मोटर चोरी करने वाले आरोपित को हिरासत में लिया और उसके कब्जे से 65 हजार रुपये कीमती कुल मषरुका बरामद किया।

थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने शुक्रवार को बताया कि ग्राम खैरबे निवासी सौरमबाई पत्नी रामकैलाश तंवर ने शिकायत दर्ज कराई कि 22 मई की रात अज्ञात बदमाष खेत में पानी देने के लिए रखी विद्युत मोटर चोरी कर ले गया। इसी तरह ग्राम खंडारबे निवासी भूरीबाई पत्नी कैलाश तंवर ने रिपोट दर्ज करवाई कि एक अप्रैल को अज्ञात बदमाश घर के सामने से खड़ी मोटरसाइकिल एमपी 39 जेडके 5180 चोरी कर ले गया। पुलिस ने दोनों मामले में अज्ञात के खिलाफ धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केएल. बंजारे और एसडीओपी अरविंदसिंह राठौर के मार्गदर्शन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपित केदार पुत्र मोरसिंह तंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम माचलपुर थाना कोतवाली राजगढ़ को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी की विद्युत मोटर और बाइक सहित कुल 65 हजार रुपये का मशरुका बरामद किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक