राजगढ़ः शराब के लिए रुपये नही देने पर मारपीट करने वाला आरोपित गिरफ्तार
राजगढ़, 09 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना पुलिस ने शराब पीने के लिए रुपये मांगकर अड़ीबाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपित को ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी देवेन्द्रसिंह राजपूत ने सोमवार को बताया कि 7 नवंबर को ग्राम कड़ियासांसी निवासी रीना सिसोदिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके बेटे सावंत (28) पुत्र भारत सांसी ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपित बेटे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ धारा 119(1), 296,115(2), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम कड़ियासांसी में दबिश देकर आरोपित सावंत को गिरफ्तार किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

