home page

फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार

 | 
फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में मुख्य आरोपित समेत दो गिरफ्तार


मुरादाबाद 25 मार्च (हि.स.)। पुलिस अधीक्षक अपराध- यातायात सुभाष चंद्र गंगवार और क्षेत्राधिकारी अपराध वरुण कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि करोड़ों की फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले गिरोह के मुख्य आरोपित समेत दो को अपराध शाखा मुरादाबाद (एसआईटी) ने गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने आगे बताया कि अपराध शाखा मुरादाबाद ने बुधवार को करोड़ों की फर्जी बिल ट्रेडिंग कर बोगस फर्मों पर करोड़ों रुपए की जीएसटी चोरी कर राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में जनपद मथुरा के थाना कोसीकला क्षेत्र स्थित हताना कोसीकला निवासी भगवान सिंह उर्फ भूरा प्रधान पुत्र वीर सिंह और जनपद हरदोई के बालामऊ संडीला स्थित कटिया मऊ निवासी रविंद्र पुत्र साधू राम को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपित भगवान सिंह उर्फ भूरा प्रधान ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2024 से स्क्रैप की गाड़ियों को पूरे उत्तर प्रदेश में पास करने का ठेका लिया जाता था। जिसके लिए मैं व्यापारी से एकमुश्त रकम लेता था तथा उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड आदि से स्क्रैप गाड़ियों को मुजफ्फरनगर मंडी गोबिंदगढ़ आदि स्थानों पर गाड़ियों को सही सलामत पहुंचाने की मेरी जिम्मेदारी होती थी। जिसमें बीटी एवं इसके बिल अपने ऑफिस में रखे हुए लड़के रविंद्र से कराता था। इसके द्वारा ही कंप्यूटराइज बीटी ई वे बिल फिल्मों के दस्तावेज बनाकर मुझे मेरे एक फर्जी व्हाट्सएप नंबर पर भेज देता था तथा मैं उन्हें कागजों को अपने व्यापारियों को उपलब्ध करा देता था। मेरे द्वारा अब तक लगभग 33 फार्मो को बनाया गया। कुछ फर्म मुझे हरियाणा के आसपास रहने वाले राहुल ने भी दी थी। पूर्व में मुनिजी नाम की बिल्टी का प्रयोग कर रहा था एवं माजी एंटरप्राइजेज रामगढ़ रोड पेट्रोल पंप रांची ब्रांच फोकल प्वाइंट मोतिया खान मंडी गोबिंदगढ़ पश्चिम बंगाल नाम की कंप्यूटराइजीजेबिलिटी व्यापारियों को उपलब्ध करा रहा था। इस कार्य में मंडी गोविंदगढ़ का रहने वाला हेमंत भी मेरी मदद करता है। उसी के माध्यम से मुझको मेरा कमीशन कैश के माध्यम से प्राप्त होता है जो कि लंदन के व्हाट्सएप नंबर से मुझे मेरे फर्जी व्हाट्सएप नंबर पर वार्ता करता है।

आरोपितों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विवेक यादव, महिला उप निरीक्षक पूजा यादव, हेड कांस्टेबल प्रशांत कांस्टेबल संगम कसाना शामिल रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल