home page

अमजेद खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार

 | 
अमजेद खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार


अमजेद खान की हत्या के आरोपी गिरफ्तार


कामरुप (असम), 14 जुलाई (हि.स.)। कामरूप जिले के छयगांव थाना के प्रभारी विजय दुवरा के नेतृत्व में आज छयगांव के ढेकेनाबोड़ी के अमजद खान की हत्या के मुख्य आरोपित जारपारा निवासी जैनाल अली, उनके पिता शालमारा निवासी सिद्दिक अली, गरैमारी के रशीद अली और अनवर हुसैन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार इस हत्या कांड में और भी कई अपराधी शामिल है। उल्लेखनीय है कि शनिवार रात हाथ-पैर बांधकर छयगांव के व्यापारी अमजद खान की घर में किसी के न होने का फायदा उठाकर उनके ही घर में हत्या की गई थी।

वहीं हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर छयगांव पुलिस थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी