home page

रायपुर : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार

 | 
रायपुर : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस ने आरोपित के कब्जे से तलवार की जब्त, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

रायपुर, 22 अक्टूबर (हि. स.)। राजधानी रायपुर में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को भयभीत करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक तलवार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मैना चौक स्थित नगर निगम गार्डन के पास एक युवक हाथ में तलवार लेकर लहरा रहा है और लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अनीश ताण्डी (22 वर्ष), पिता बेंजामिन ताण्डी बताया। वह उत्कल नगर, आकाशवाणी के पास, गली नंबर 2, थाना सिविल लाइन, रायपुर का निवासी है। तलवार रखने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक तलवार जब्त की। मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 408/2026, धारा 25 एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

रायपुर कमिश्नरेट पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गायत्री प्रसाद धीवर