home page

जौनपुर में 205 वांछित और वारंटी गिरफ्तार

 | 
जौनपुर में 205 वांछित और वारंटी गिरफ्तार


जौनपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। जिले की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 205 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इस संबंध में रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया जानकारी देते हुए बताया कि अभियान के दौरान 14 वांछित और 191 वारंटी (एनबीडब्ल्यू) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। ये सभी लंबे समय से वांछित और न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों में फरार चल रहे थे।

उन्हाेंने बताया कि थानावार कार्रवाई में कोतवाली से सात, लाइन बाजार से 11, जफराबाद से चार वारंटी व तीन वांछित, शाहगंज से सात, खेतासराय से छह, खुटहन से 13 वारंटी व दो वांछित तथा सरपतहां से नौ अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। केराकत से नौ वारंटी व दो वांछित, चंदवक से 12, जलालपुर से छह वारंटी व चार वांछित तथा गौराबादशाहपुर से 11 अभियुक्तों को पकड़ा गया।

इसके अलावा सरायख्वाजा से छह, बक्सा से आठ, सिकरारा से सात, तेजीबाजार से तीन, बदलापुर से चार, सिंगरामऊ से तीन, महराजगंज से चार, सुजानगंज से छह, मछलीशहर से छह, मुंगराबादशाहपुर से 10, मीरगंज से सात, पवारा से चार, मड़ियाहूं से 10, रामपुर से छह, नेवढ़िया से चार, बरसठी से पांच वारंटी व तीन वांछित और सुरेरी से तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। जनपद के 28 थानों की पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है। वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। --------------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव