लुहरी पुलिस ने 10 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक किए गिरफ्तार
कुल्लू, 03 अप्रैल (हि.स.)। थाना आनी के अंतर्गत पुलिस ने हेरोइन तस्करी मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। नशा तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब थाना आनी के अंतर्गत पुलिस चौकी लुहरी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लुहरी मोड़ के समीप कार्रवाई करते हुए दो युवकों— गुड्डू (35) पुत्र मस्त राम निवासी गांव व डाकघर लुहरी, तहसील आनी तथा सैलेश बंसल (27) पुत्र संतोष बंसल निवासी गांव बागीपूल, डाकघर ब्यूणी, तहसील निरमंड—को काबू किया । तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10.16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई ।
एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि इस संदर्भ में थाना आनी में दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके । पुलिस द्वारा आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि बरामद नशे के स्रोत, सप्लाई चेन एवं इससे जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया जा सके
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

