home page

सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार

 | 
सुलतानपुर में अवैध असलहा तस्कर गिरफ्तार


सुलतानपुर, 17 जुलाई (हि.स.)। कुड़वार थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को पुलिस ने अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो कट्टे, आठ जिंदा कारतूस और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह ने शुक्रवार को बताया कि कुड़वार पुलिस टीम ने देवराम का पुरवा मजरा रवनिया पूरब क्षेत्र में घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पलिया सरकाैड़ा निवासी

अंकित यादव ( 24) और सरैया पूरे विसेन निवासी अभिषेक पाण्डेय (23) के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपित के पास से एक .32 बोर की पिस्टल, दो 12 बोर के कट्टे, .32 बोर के चार और 12 बोर के चार सहित कुल आठ जिंदा कारतूस मिले। इसके अतिरिक्त, एक स्कॉर्पियो वाहन भी जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अवैध असलहों की खरीद-फरोख्त करते हैं। बरामद असलहों को बेचने के उद्देश्य से वे सुलतानपुर शहर जा रहे थे। पुलिस कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी कामरान और आकाश मिश्रा मौके से फरार हो गए। कामरान के पास दो .315 बोर के कट्टे और आकाश मिश्रा के पास एक .315 बोर का कट्टा तथा एक बड़ी नाल वाली .315 बोर की अद्धी थी। पुलिस ने फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया है और उनकी तलाश जारी है। वहीं, बरामदगी और पूछताछ के आधार पर दाेनाें बदमाशाें के खिलाफ कुड़वार थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त