home page

त्रिवेणीगंज पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार

 | 
त्रिवेणीगंज पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार


सुपौल, 21 अप्रैल (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट से जुड़े एक मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना और जांच के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपी को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान के तहत संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र