home page

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई)से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिलाकर आपत्तिजनक बनाया

 | 
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई)से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिलाकर आपत्तिजनक बनाया


जोधपुर, 26 नवम्बर (हि.स.)। शहर के बासनी सरस्वती नगर स्थित ओम कॉलोनी में कमठा ठेेकेदार की फोटो को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जनरेट कर आपत्तिजनक बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। समाज में छवि धूमिल होने पर आरोपी को नामजद कर अब भगत की कोठी थाने में आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया है। पीडि़त ठेकेदार के बयान लिए जाने है। जांच थानाधिकारी की तरफ से की जा रही है।

भगत की कोठी पुलिस के अनुसार सरस्वती नगर स्थित ओम कॉलोनी में रहने वाले एक कमठा ठेकेदार ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 22 फरवरी 26 को उसकी फोटो को एआई तकनीक से अन्य लडक़ी के साथ जोडक़र आपत्तिजनक बना दिया गया। बाद में उसकी छवि खराब करने के इरादे से फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। पिछले नौ माह से यह खेल चलता रहा। अपने स्तर पर पता किया तो मालूमात हुआ कि पाली जिले का विकास नाम के शख्स ने उसकी फोटो का गलत इस्तेमाल कर आपत्तिजनक बनाया। उसे समझाया भी गया मगर वह नहीं माना। सोशल मीडिया पर उसकी आपत्तिजनक फोटो आने से समाज में छवि भी खराब की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश