home page

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित आरिफ गिरफ्तार

 | 
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोपित आरिफ गिरफ्तार


मुरादाबाद, 07 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद महानगर के थाना पाकबड़ा पुलिस ने नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के आरोपित आरिफ को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव के किसान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आरिफ उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। शादी का वादा कर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसके बयान दर्ज किए।

थाना पाकबड़ा प्रभारी सुनील कुमार ने बताया की मंगलवार दोपहर को आरोपित आरिफ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को देर शाम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।

--------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल