चाैकी इंचार्ज पर 10 हजार रुपये लेने के आराेप की जांच करेेंगे क्षेत्राधिकारी
मुरादाबाद, 22 मार्च (हि.स.)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी उपेंद्र ने दो दिन पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के कार्यालय में प्रार्थनापत्र दी। अपनी शिकायत उन्हाेंने आराेप लगाया कि जमीन नाम कराने के मामले में पुलिस कार्रवाई के नाम पर चाैकी इंचार्ज ने 10 हजार रुपये लिए थे, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
उपेंद्र ने एसपी ऑफिस में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसके चाचा नन्हे को एक व्यक्ति ने शराब पिलाकर जमीन अपने नाम करा ली थी। इसके बाद उसके चाचा की मौत हो गई। उपेंद्र के अनुसार उसने पुलिस में इस मामले की शिकायत की, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
आरोप है कि इसके बाद चौकी प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर दस हजार रुपये ले लिए लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस मामले की शिकायत उच्चाधिकारी तक पहुंची तो 18 मार्च की रात करीब 11:50 बजे चौकी प्रभारी उसके घर पहुंचे और उसके पिता को दस हजार रुपये वापस देकर चले गए। एसएसपी सतपाल अंतिल ने क्षेत्राधिकारी हाईवे राजेश कुमार को जांच करने के आदेश दिए हैं।-------------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

