home page

समीउल्लाह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी युवक गिरफ्तार

 | 
समीउल्लाह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा,आरोपी युवक गिरफ्तार


अररिया 04 जुलाई(हि.स.)।

अररिया आरएस थाना क्षेत्र के हरियाबारा टॉल प्लाजा के पास 25 वर्षीय समीउल्लाह की चाकू गोदकर निर्मातापूर्वक की गई हत्याकांड मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में आरोपी हरियाबारा के रहने वाले 26 वर्षीय महमूद पिता आरिफ को गिरफ्तार किया है और घटना में प्रयुक्त चाकू के साथ घटना को कारित करने के समय पहने कपड़े को खून से सना हुआ,बरामद किया।जानकारी सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह ने दी।पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर यह कामयाबी हासिल की।

सदर एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात को समीउल्लाह की हत्या चाकू गोदकर निर्मातापूर्वक कर दी गई थी। जिसको लेकर आरएस थाना में कांड 149/26 धारा 103(1)3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। एसपी जितेन्द्र कुमार के द्वारा मामले के उद्भेदन को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,आरएस थानाध्यक्ष अंकुर कुमार,बैरगाछी थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता,आरएस थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार,त्रिपुरारी कुमार,अखिलेश कुमार,आरती कुमारी,एएसआई गणेश साह और डीआईयू के साथ विशेष छापेमारी टीम का गठन किया।

मामले में एफएसएल के द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया गया।साथ ही टीम ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लेते हुए घटना के आरोपी महमूद को गिरफ्तार किया गया।सदर एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार महमूद का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर