कार सवार को मारी दिनदहाड़े गोली,सदर अस्पताल रेफर
अररिया, 14 नवम्बर(हि.स.)।
जिले के कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी हाई स्कूल के समीप शनिवार को दिनदहाड़े कार को टक्कर मारकर पिकअप गाड़ी पर सवार ड्राइवर ने कार सवार को गोली मारकर घायल कर दिया।घटना के बाद जहां पिकअप चालक पिकअप गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया।वहीं घायल की पहचान अमित कुमार भगत मोहरिल के रूप में की गई है।जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना कुआड़ी थाना क्षेत्र के पहुंसी पंचायत के वार्ड संख्या चार का मामला है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहुंसी हाई स्कूल के समीप पहले पिकअप गाड़ी ने सुजुकी कार में टक्कर मार दी।इसके बाद दोनों कहासुनी होने लगा।इसी बीच पिकअप गाड़ी पर सवार चालक ने कार सवार अमित कुमार भगत को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद कुआड़ी थानाध्यक्ष विकास कुमार मौके पर पहुंचकर घायल को सदर अस्पताल भिजवाया।जहां उनकी हालत नाजुक बताई जाती है।प्राथमिक इलाज के बाद रेफर की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस ने घटनास्थल से खाली खोखा बरामद किया है।घटना में शामिल पिकअप गाड़ी सहित सुजुकी कार मौके पर मौजूद है।मामले की जांच के एफएसएल टीम को बुलाया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

