home page

पुलिस कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार मामले के आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार

 | 
पुलिस कार्य में बाधा डालने और दुर्व्यवहार मामले के आरोपी पूर्व मुखिया गिरफ्तार


अररिया 01 मई (हि.स.)। जिले में जोकीहाट प्रखंड के चौकता पंचायत का पूर्व मुखिया मोअज्जम अंसारी को महलगांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

महलगांव थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोअज्जम अंसारी को पुलिस के काम में बाधा डालने व पुलिस अधिकारी को धमकाने और दुर्व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी व्यक्ति को कानून के खिलाफ काम करने का अधिकार नहीं है।पूर्व मुखिया ने एएसआई गोविंद यादव को मोबाइल पर कहा कि उनके पंचायत में कोई भी पुलिस कार्रवाई उनकी इजाजत के बिना नहीं होगा, इतना ही नहीं पुलिस अधिकारी गोविंद यादव के साथ उन्होंने धक्का मुक्की भी करने का आरोप लगाया है।

गोविंद यादव के लिखित आवेदन पर पूर्व मुखिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मोअज्जम अंसारी की गिरफ्तारी के बाद उनकी रिहा करने के लिए बहुत दबाव डाला गया, लेकिन थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किसी की एक भी नही सुनी और आवश्यक पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर