मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय करने वाला इरफान 119 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार
अररिया 11 जून(हि.स.)। बिहार में अररिया जिले के जोगबनी सीमा पार नेपाल के विराटनगर वार्ड संख्या-09 ट्रैफिक चौक पर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते नेपाल विराटनगर की नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम ने गुरुवार दोपहर को जोगबनी के टिकुलिया बस्ती का रहने वाला 19 वर्षीय इरफान खान को 119 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया।
नेपाल के विराटनगर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को जोगबनी निवासी इरफान खान की लंबे समय से तलाश थी।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए इरफान खान के साथ नेपाल विराटनगर वार्ड संख्या 17 के रहने वाले 19 वर्षीय इफरीदी की भी गिरफ्तार किया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की विराटनगर की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इरफान खान मादक पदार्थों का बड़ा सरगना है और ब्राउन शुगर,गांजा,प्रतिबंधित कफ़ सिरप,नशे की सुई, हेरोइन आदि का क्रय विक्रय के साथ ही सप्लाई करने का काम करता है।नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना पर ट्रैफिक चौक पर घेराबंदी कर बाइक संख्या बीआर 38 एएस 6598 से पहुंचने पर इनकी तलाशी ली तो इनके पास से सफेद रंग के प्लास्टिक में 119 ग्राम हेरोइन बरामद किया गया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने इरफान खान के साथ खरीददारी के लिए पहुंचे इफरीदी को भी गिरफ्तार किया।इनके पास से दो मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त कर पूछताछ के बाद अनुसंधान और अग्रतर कार्रवाई को लेकर मोरंग जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

