home page

फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाने वाले दो साइबर संचालक की गिरफ्तारी के बाद जेल

 | 
फर्जी आईडी पर आधार कार्ड बनाने वाले दो साइबर संचालक की गिरफ्तारी के बाद जेल


अररिया 05 अप्रैल(हि.स.)।

फारबिसगंज के एक आवासीय होटल परिसर स्थित मार्केट में अनुमंडल प्रशासन की ओर से दो साइबर संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार साइबर संचालक मोहसिन आलम और सुजीत कुमार है।जिस पर फर्जी एजेंसी के आईडी पर आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज बनाने का आरोप है।मामले को साइबर थाना में कांड दर्ज किया गया और दोनों आरोपितों को रविवार को जेल भेज दिया गया।

फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया पथ स्थित आवासीय होटल परिसर स्थित साइबर कैफे में अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी और एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना पर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान साइबर कैफे संचालक लैपटॉप,अन्य मशीन फेंक दिया।जिसे पुलिस ने बरामद करते हुए तत्काल हिरासत में लिया गया।दोनों आरोपितों को पहले फारबिसगंज थाना लाया गया।उसके बाद साइबर थाना पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद साइबर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लैपटॉप और अन्य मशीनों की जांच की। जिसमें फर्जी एजेंसी के आईडी पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बनाने के मामले सामने आया।साइबर थाना पुलिस दोनों आरोपितों को अपने साथ अररिया ले गई और कांड दर्ज करने के बाद रविवार को जेल भेज दिया।

मामले पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली थी कि साइबर कैफे के द्वारा फर्जी एजेंसी के आईडी पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों का निर्माण गलत तरीके से किया जा रहा है।सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के साथ छापेमारी की गई,जिसके बाद लैपटॉप,थंब मशीन और अन्य मशीनों को बरामद किया गया।लैपटॉप सहित अन्य मशीनों को जब्त कर दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर मामले को साइबर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर