फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी,कई हिरासत में
अररिया 03 अप्रैल(हि.स.)।
फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में पुलिस ने शुकवार शाम छापेमारी की।जिसमें कई महिलाओं और पुरुषों को हिरासत में लिया गया है।एसपी जितेन्द्र कुमार द्वारा गठित विशेष टीम ने यह छापेमारी की।छापामारी दल में यातायात डीएसपी फखरे आलम,साइबर डीएसपी रजिया सुल्ताना,फारबिसगंज अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और बल मौजूद थे।
पुलिस ने रेड लाइट एरिया का पहले चारों ओर से घेराबंदी की और उसके बाद छापेमारी की। छापेमारी के कारण सड़क से गुजरने वाले लोगों के बीच अफरातफरी मची,लेकिन पुलिस ने आने जाने वालों को किसी तरह से डिस्टर्ब नहीं किया और प्रत्येक घरों में महिला सिपाही और पुरुष सिपाही के साथ घुस घुसकर छापेमारी की। हालांकि मामले को लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है।छापेमारी जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

