home page

शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव

 | 
शिमला : सेब के बगीचे में पेड़ से लटका मिला महिला का शव


शिमला, 10 जुलाई (हि.स.)। शिमला जिले में 34 वर्षीय महिला का शव सेब के बगीचे में एक पेड़ से लटका मिला है। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की अंतिम पुष्टि होगी।

ये घटना जिला के नेरवा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मढ़ाना में सामने आया।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत मढ़ाना के प्रधान ने नेरवा थाना को फोन पर सूचना दी कि गांव मढ़ाना की रहने वाली गीता देवी पत्नी सुरेश कुमार ने कथित रूप से बुरांश के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पुलिस ने सेब के बगीचे में महिला का शव बरामद किया। मौके पर बुरांश के पेड़ से रस्सी लटकी हुई मिली।

पुलिस ने बताया कि महिला के शरीर पर गर्दन पर फंदे के निशान के अलावा कोई बाहरी चोट नहीं मिली। घटनास्थल और घर की तलाशी के दौरान कोई सुसाइड नोट या अन्य संदिग्ध सामग्री भी बरामद नहीं हुई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नेरवा पहुंचाकर सुरक्षित रखवा दिया है। महिला के मायके पक्ष को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

पुलिस के अनुसार मायके पक्ष ने मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। प्रारंभिक जांच में मामला निजी कारणों से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उज्जवल शर्मा