home page

एक माह से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार

 | 
एक माह से अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, आरोपित युवक गिरफ्तार


फतेहपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने गश्त के दौरान लगभग एक महीने से अपहृत किशोरी को सोमवार को जहानाबाद कस्बे के बस स्टेशन परिसर से बरामद कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जहानाबाद थाना क्षेत्र के एक गाँव निवासी पीड़ित पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को 16-17 मार्च की मध्य रात्रि को सोहन पुत्र कैलाश उर्फ भोला निवासी जलालपुर, थाना सट्टी शाहजहांपुर, जनपद कानपुर देहात अगवा कर ले गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू की थी। आज महिला उपनिरीक्षक प्रीती सिंह, उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया, हमराही महिला कांस्टेबल विमला की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बे के बस स्टैंड परिसर पर स्थित मंदिर के समीप पीपल के पेड़ के नीचे खड़े अपहृत नाबालिग किशोरी के साथ सोहन पुत्र कैलाश उर्फ भोला निवासी जलालपुर थाना सट्टी शाहजहांपुर जनपद कानपुर देहात काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों की जान-पहचान काफी दिनों से है। हम दोनों शादी करना चाहते हैं। बाहर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे।थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है,जबकि बरामद नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र कुमार