home page

मादक तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार

 | 
मादक तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार
मादक तस्करी के आरोप में महिला गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 16 मई (हि.स.)। खोरीबाड़ी थाने की पानटंकी चौकी की पुलिस ने मादक तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला का नाम सुचित्रा महंत है। वह खोरीबाड़ी के गौरसिंह जोत की निवासी है।

उल्लेखनीय है कि गत सोमवार को पानटंकी चौकी की पुलिस ने ओवरब्रिज संलग्न इलाके में छापेमारी कर एक महिला सहित दो लोगों को 52 ग्राम ब्राउन शुगर, 19 बोतल प्रतिबंधित कप सिरप और लाखों रुपये के साथ गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपितों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर पानटंकी चौकी की पुलिस ने रिमांड पर लिया। आरोपितों से पूछताछ के बाद गौरसिंह जोत निवासी सुचित्रा महंत का नाम सामने आया। जिसके बाद बुधवार रात सुचित्रा महंत को पानटंकी चौकी की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पानटंकी चौकी की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा