home page

गोवध निवारण अधिनियम मामले में वांछित आरोपित शाहरुख गिरफ्तार

 | 

देवरिया, 13 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के

देवरिया जनपद में थाना बनकटा पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के मामले में बीती अर्ध रात्रि मंगलवार को वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बनकटा पुलिस ने रात इंगुरी सराय मोड़ के पास से आरोपित शाहरूख खान (32) पुत्र फूल मोहम्मद निवासी कोल्हुआ दरगाह, थाना मैरवा, जिला सिवान (बिहार) को गिरफ्तार किया है।

उस पर थाना बनकटा पर दर्ज मुकदमा संख्या 95/2026, धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का मुकदमे में वांछित था। उसकी पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, इसी मामले में दो अन्य आरोपित यूनुस नट और संदीप राम को थाना बनकटा पुलिस पहले ही 15 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर चुकी है। तीसरे आरोपित शाहरुख को

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक मनोज कुमार तथा आरक्षी आकाश राय शामिल रहे।

----------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक