home page

अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस

 | 
अमेठी : घर में घुसकर नाबालिग से किया दुष्कर्म, मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी पुलिस


अमेठी, 05 अक्टूबर (हि.स.)। अमेठी जिले के रामगंज थाना क्षेत्र में आधी रात घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी ने किशोरी की मां को कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तहरीर के अनुसार घटना तीन अक्टूबर की रात करीब 1:30 बजे की है। जब गांव का अमन गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता कथित रूप से घर में घुस आया। आरोप है कि उसने 15 वर्षीय किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी की आवाज सुनकर उसकी मां ने दरवाजा खोला तो आरोपी ने हाथ में कट्टा लिए सामने खड़ा था। आरोप है कि उसने घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और धक्का देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि आरोपी के जाने के बाद उसका मोबाइल फोन घर में पड़ा मिला। किशोरी के कपड़ों पर खून के निशान मिलने की बात भी तहरीर में कही गई है। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है ।

थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने सोमवार को बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी