home page

बुजुर्ग ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, आरोपित गिरफ्तार

 | 
बुजुर्ग ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, आरोपित गिरफ्तार


अमेठी, 29 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 50 वर्षीय अयोध्या प्रसाद ने गांव की एक नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से इलाके में रोष का माहौल है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित पिता ने थाना मोहनगंज में लिखित तहरीर दिया कि उसकी पुत्री आरोपित के यहां भूसा रखवा रही थी। वही पर बुजुर्ग ने उसके बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तत्काल तहरीर पर संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू की, जिसमें आरोप पूरी तरह सही पाए गए।

इस गंभीर मामले पर मोहनगंज कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित अयोध्या प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी