home page

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुराचार, मुकदमा दर्ज

 | 
घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुराचार, मुकदमा दर्ज


अमेठी, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद के रामगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप की घटना प्रकाश में आने पर हड़कंप मच गया है। पुलिस जानकारी मिलते ही तत्काल मामले में आराेपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने में जुट गई है।

यह घटना 11 जुलाई की बताई जा रही है। घटना के समय 16 वर्षीय लड़की घर पर अकेली थी उसकी मां और पिता दोनों लोग बुआ के घर निमंत्रण में गए हुए थे। तभी पड़ोसी थाना शिवगढ़ जनपद सुलतानपुर के रहने वाले युवक द्वारा घर में घुसकर अकेली लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए रेप जैसी घटना को अंजाम दिया। घर आने के बाद इस बात की जानकारी लड़की ने अपने परिजनों को दिया। किंतु परिजन लोक लाज के भय से चुप रहना उचित समझा। इसके बाद आरोपित के द्वारा लगातार धमकी दी जा रही थी। जिससे परेशान होकर परिजन गुरुवार को लिखित तहरीर लेकर स्थानीय थाने पर न्याय मांगने पहुंचे। तब इसकी जानकारी हुई और हड़कंप मच गया।

थाना रामगंज के प्रभारी निरीक्षक रामराज कुशवाहा ने गुरुवार को बताया कि मामले की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपित अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए उसके गांव आया हूं। आरोपित अभियुक्त भी अभी नाबालिग है। ऐसे में नाबालिग को दृष्टिगत रखते हुए आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी