home page

अमेठी: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 | 
अमेठी: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अमेठी: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अमेठी: प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज


अमेठी, 23 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के सिंदुरवा गांव में प्रार्थना सभा की आड़ में रविवार को कथित धर्मांतरण का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। आरोप है कि अनुसूचित जाति के गरीब परिवारों को रुपये, आवास और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दिलाने का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। मामले में मंदिर के पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, कोठी पालपुर के पुजारी अघनी पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 22 नवंबर को उन्हें जानकारी मिली कि सिंदुरवा रोड निवासी राजकुमार और उनकी पत्नी सूर्यकला के घर पर सामूहिक प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है। आरोप है कि सभा में कई राज्यों से आए महिला और पुरुष शामिल थे। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।शिकायत के मुताबिक, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा और आजमगढ़ सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे लोगों पर आरोप है कि वे अनुसूचित जाति के परिवारों की महिलाओं और अन्य लोगों को सामूहिक रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। उन्हें रुपये, आवास, चिकित्सा सुविधा और जीवन की परेशानियां दूर करने का भरोसा दिया जा रहा था। मौके पर ईसाई धर्म से संबंधित बाइबिल और अन्य प्रचार सामग्री भी मौजूद होने की बात शिकायत में कही गई है। इस मामले में शिकायतकर्ता ने राजकुमार, सूर्यकला, श्रीनिवासन, दिव्या, रायल राडिक्स, रीता राडिक्स, महीपाल सिंह बिंद, एल्विना विलियम्स, प्रकाश राव और कन्हैया बिंद सहित 10 लोगों को नामजद किया है। आरोपियों के संबंध महाराष्ट्र, उत्तराखंड, ओडिशा और आजमगढ़ से बताए गए हैं।

कमरौली थाने के प्रभारी मुकेश पटेल ने सोमवार को बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए संबंधित लोगों से पूछताछ किया। मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है साथ में भारी मात्रा में प्रचार सामग्री भी पकड़ी गई है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर धर्म परिवर्तन से संबंधित कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 10 नामजद लोगों के खिलाफ देर रात मुकदमा पंजीकृत किया गया है और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी