home page

नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका

 | 
नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका


नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका


नहर किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का मिला शव, हत्या की आशंका


अमेठी, 22 अगस्त (हि.स.)। अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के टीकरमाफी चौकी अंतर्गत सोनारी कला गांव निवासी अनुज कुमार सोनी का शव शनिवार शाम सुक्खा के पुरवा के पास नहर किनारे पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अनुज कुमार सोनी (26) पुत्र स्व. शिव प्रसाद सोनी के रूप में किया। सूचना पर पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।

मृतक की मां गुड्डा देवी के मुताबिक, अनुज शनिवार सुबह करीब नौ बजे गांव के ही छेदी कोरी पुत्र रामसुख कोरी के साथ घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने नहर किनारे युवक का शव पड़ा देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल डायल 112 पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने संग्रामपुर थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया। परिजनों के अनुसार अनुज छह भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था और परिवार में इकलौता कमाऊ सदस्य था। वह कबाड़ खरीदने-बेचने का काम कर परिवार का खर्च चलाता था। उसका एक भाई कई वर्ष पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो चुका है। वहीं, उसके पिता शिव प्रसाद सोनी की करीब दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि अनुज के चेहरे और पीठ पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर जलाया गया है। शरीर पर झुलसने के निशान मिलने से घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

सूचना पर सीओ मनोज मिश्र पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। पुलिस युवक की मौत के कारणों और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी