home page

अमेठी में धर्मांतरण काे लेकर हिंदू संगठन का हंगामा, पुलिस ने आठ लाेगाें काे हिरासत में लिया

 | 

अमेठी, 22 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के कमरौली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कथित धर्मांतरण का मामला सामने आया है। सिंदुरवा रोड स्थित एक मकान में चल रही प्रार्थना सभा पर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में हिंदूवादी संगठनों ने विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई की है।

हिंदूवादी संगठनों ने बताया कि सूर्यकला नाम की महिला के घर आयोजित सभा में 24 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे, जहां दूसरे धर्म की प्रार्थना का कार्यक्रम चल रहा था। आराेप है कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को कथित तौर पर प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इतना ही नहीं, बच्चों की कॉपियों में धार्मिक संदेश लिखे गये है। संगठनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, मुंबई से आए रॉयल रोड्रिक्स और मकान मालिक ने धर्मांतरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि वहां किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं कराया जा रहा था, बल्कि यह एक सामान्य प्रार्थना सभा थी। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामला और संवेदनशील हो गया है।

कमरौली थाना प्रभारी मुकेश पटेल ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि प्रार्थना सभा का वास्तविक उद्देश्य क्या था और क्या वाकई किसी को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। फिलहाल मामले की जांच जारी है.

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश त्रिपाठी