अनूपपुर: अमौदा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
अनूपपुर, 04 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अंतिम छोर स्थित विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ की सरई पुलिस चौकी के ग्राम अमौदा (बिजौरा टोला) में शनिवार 32 वर्षीय युवक द्वारा अपने ही नाना नानी, मां के साथ ममेरी बहन की हत्या के मामले में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से जेल भेज दिया गया।
रविवार को चारों शवों का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को पुलिस ने सौंप दिया, जिसके बाद परिजन शवों को लेकर अंतिम संस्कार किया। ज्ञात हो कि शनिवार की शाम तक शवों की फारेंसिक टीम द्वारा की गई जांच पड़ताल कर बेनीबारी स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया गया था।
चौकी प्रभारी मंगला दुबे ने बताया कि आरोपी की पुलिस ने अभिरक्षा में लिया गया था, जहां रात को गिरफ्तारी की प्रकिया करते पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने ग्रामीणों द्वारा हाथ पांव बांधे जाने से नाराज घटना को अंजाम देना बताया। हालांकि पुलिस ने युवक की मानसिक स्थिति भी बेहतर नहीं होने की बात कही है, क्योंकि पूछताछ में आरोपी खुद निर्विरोध उप सरपंच होने की भी बात कहता था।
पुलिस ने बताया कि 3 अक्टूबर को चौकी सरई क्षेत्रांतर्गत ग्राम अमौदा के बिजौरा टोला में गंभीर मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी प्रेम सिंह पुत्र सुभानी सिंह निवासी ग्राम मरदरा थाना नौरोजाबाद द्वारा लाठी/डंडे व ईट से की गई गंभीर मारपीट से आई चोटों के कारण इस घटना में 70 वर्षीय संपत सिंह, 55 वर्षीय अनुपिया, 65 वर्षीय भन्नी बाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं 5 वर्षीय ममेरी बहन मोना पुत्री चैन सिंह की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज शहडोल में मौत हो गई। जबकि मारपीट से 4 लोग घायल हुए, जिनका इलाज मेडिकल कॉलेज शहडोल में जारी है। आरोपी प्रेम सिंह पुत्र सुभानी सिंह निवासी ग्राम मरदरा के खिलाफ धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

