home page

महिला पर मुकदमा वापस लेने के लिए कथित पत्रकार बना रहे हैं दबाव, दे रहे हैं धमकी

 | 
महिला पर मुकदमा वापस लेने के लिए कथित पत्रकार बना रहे हैं दबाव, दे रहे हैं धमकी


नोएडा, 28 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि बीती रात को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि तीन लोग उसे फोन करके धमकी दे रहे हैं। महिला के अनुसार उन्होंने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले में आरोपित जेल गए थे। जेल से जमानत पर आने के बाद ये लोग व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से उन्हें फोन कर रहे हैं। उन्हें धमकी दे रहे है।

थाना सेक्टर 20 के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उन्होंने पूर्व में वसीम, नाजिम आदि के खिलाफ वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोपित इस मामले में जेल गए। उसके बाद ये लोग जमानत पर आए। जमानत पर आने के बाद ये लोग उसे फोन कर रहे हैं। वसीम नामक व्यक्ति फोन करके कह रहा है कि तुम अपना मुकदमा वापस ले लो नहीं तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने 14 नवंबर 2022 को वसीम और नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उनका आरोप था कि ये लोग खुद को पत्रकार बताकर उनको अश्लील मैसेज भेजते हैं तथा सोशल मीडिया पर उसे बदनाम कर रहे हैं। महिला का आरोप है कि यह लोग उससे रुपये की मांग कर रहे थे। महिला के अनुसार आरोपितों ने उसके कुछ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाली थी। उसके प्रति अभद्र भाषा का प्रयोग करते थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी