जींद : छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपित शिक्षक गिरफ्तार
जींद, 06 मई (हि.स.)। अलेवा थाना पुलिस ने सरकारी स्कूल की पांचवीं कक्षा की नाबालिग छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपित शिक्षक दिलबाग को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित शिक्षक से पूछताछ कर रही है। मामले को लेकर बुधवार को उचाना के डीएसपी संजय कुमार ने स्कूल में पहुंच कर स्कूल स्टाफ तथा छात्राओं से बात की।
अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी गंाव के सरकारी स्कूल में पढती है। स्कूल जाते समय रोते हुए बेटी ने उसकी मां को बताया कि स्कूल में पढाने वाला एक अध्यापक काफी दिनों से बुरी नीयत से छेडख़ानी करता है। उसकी मां ने उसे यह बात मेरे को बताई। जिस पर स्कूल में आया तो मेरी लड़की स्कूल के कोने में बैठी हुई रोते मिली।
उसने स्कूल में पता किया तो मालूम हुआ कि अध्यापक ने एक दूसरी छात्रा के साथ भी छेड़छाड़ की है। पुलिस ने अभिभावक की शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ बुरी नियत से छेडख़ानी, पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। बुधवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना प्रभारी आत्मा राम ने बताया कि आरोपित अध्यापक दिलबाग को गिरफ्तार कर लिया गया है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

