home page

पड़ोसी पर 6.80 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने का आरोप

 | 
पड़ोसी पर 6.80 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री न कराने का आरोप


मुरादाबाद, 10 अगस्त (हि.स.)। मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सतपाल अंतिल को दिए शिकायती पत्र में अपने पड़ोसी पर 6. 80 लाख रुपये लेने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री उसके नाम न कराने का आरोप लगाया है। एसएसपी ने मामले में थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए।

मझोला क्षेत्र के लाइनपार मझोला दुर्गा मंदिर के पास रहने वाले जयंत कुमार ने सोमवार को एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपने पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के प्लाट का सौदा 6 लाख 80 हजार रुपये में किया था इसके बाद जनवरी 2024 में उन्होंने 3 लाख 80 हजार रुपये दे दिए जबकि तीन लाख रुपये फरवरी 2025 को दिए थे। पूरी रकम लेने के बाद भी आरोपित पड़ोसी ने प्लांट का बैनामा उनके नाम नहीं किया। जब उन्होंने बैनामा कराने के लिए कहा तो प्लॉट मालिक, उसके बेटे और पत्नी ने उसके साथ गाली गलौज की। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने बताया कि थाना मझोला प्रभारी को मामले में जांच कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

------------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल