home page

अलीनगर पुलिस ने नामजद अभियुक्त मेराज राइन को किया गिरफ्तार

 | 
अलीनगर पुलिस ने नामजद अभियुक्त मेराज राइन को किया गिरफ्तार


Darbhanga Bihar, 18 नवंबर (हि.स.)।

जिले के अलीनगर थाना पुलिस को एक मामले में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अलीनगर थाना कांड संख्या 174/26, धारा 109(1) बीएनएस के तहत दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त मेराज राइन को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अलीनगर थाना क्षेत्र के पकड़ी निवासी नसीम राइन के पुत्र मेराज राइन के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेजा गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra