home page

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

 | 
दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार


मुरादाबाद, 13 जून (हि.स.)। जिले के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी का वादाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपित जनपद रामपुर के टांडा बादली निवासी आकाश कुमार को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

मझोला निवासी पीडि़त युवती ने बीते 10 जून को मझोला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें उसने बताया कि वह मझोला क्षेत्र में रहकर फैक्टरी में काम करती है। उसके साथ फैक्टरी में जनपद रामपुर के टांडा बादली निवासी आकाश कुमार काम करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने उसे शादी का वादा कर शारीरिक शोषण किया। इसके बाद शादी करने से इन्कार कर दिया।

सिविल लाइन सर्किल के क्षेत्राधिकारी अनिभव द्विवेदी ने बताया कि मामले में शनिवार को आरोपित आकाश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल