home page

एम्स पीजी हॉस्टल की डॉक्टर से साइबर फ्रॉड : शातिर ने 3.10 लाख खाते से निकाले

 | 
एम्स पीजी हॉस्टल की डॉक्टर से साइबर फ्रॉड : शातिर ने 3.10 लाख खाते से निकाले


जोधपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के एम्स अस्पताल में महिला पीजी हॉस्टल में अध्ययनरत डॉक्टर के बैंक खाते से किसी शातिर ने 3.10 लाख रूपए निकाल लिए। पीडि़त डॉक्टर की तरफ से साइबर पोर्टल जयपुर में इसकी शिकायत दी गई। जीरो नंबर एफआईआर पर अब बासनी थाने में धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज हुआ है। घटना 14 अक्टूबर को होना बताया गया है।

बासनी थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि एम्स अस्पताल महिला पीजी हॉस्टल की डॉक्टर आशिमा मिश्रा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 14 अक्टूबर को किसी शातिर ने उसे फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रानिक साधनों के जरिए उसके बैंक एकाउंट से 3 लाख 10 हजार 979 रूपए निकाल लिए। इसका पता मोबाइल पर आए संदेश से चला। ट्रांजेक्शन तीन चार में किया गया। पता लगने के साथ ही उसके द्वारा साइबर पोर्टल जयपुर में शिकायत दी गई। थानाधिकारी दवे के अनुसार साइबर पोर्टल पर शिकायत के बाद जीरो नंबर एफआईआर पर अब धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले में जांच एसआई गजेंद कुमार को सौंपी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश