home page

पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

 | 
पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार


देवरिया, 29 जुलाई (हि.स.)। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) थाना पुलिस ने बुधवार को पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पीड़ित को सकुशल बरामद कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि एएचटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना बनकटा में दर्ज मुकदमा से संबंधित वांछित आरोपित बनकटा निवासी

प्रिन्स कुमार खरवार (21) को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर बनकटा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने मामले से संबंधित पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, पीड़िता को नियमानुसार आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी कराते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक