home page

अगवा कर बनवाया फर्जी विवाह अनुबंध, चार पर रिपोर्ट दर्ज

 | 
अगवा कर बनवाया फर्जी विवाह अनुबंध, चार पर रिपोर्ट दर्ज


मुरादाबाद, 21 फरवरी (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में युवती को अगवा कर पड़ोसी युवक ने सौ रुपये के स्टाम्प पर फर्जी विवाह अनुबंध तैयार कर लिया। थाना सिविल लाइन पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर चार आरोपित लोगों पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पड़ोस में रहने वाला अविनाश सिंह 10 फरवरी 2026 को उसकी बेटी को अगवा कर ले गया। आरोपित की मां सरला, भाई नकल सिंह और बहन आंचल ने भी उसका साथ दिया। आरोपित ने 100 रुपये के स्टाम्प पर फर्जी विवाह अनुबंध तैयार कर लिया। आरोपित अविनाश उसकी बेटी के साथ कोई अनहोनी कर सकता है।

सिविल लाइंस सर्किल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप गुप्ता ने बताया कि मामले में चारों आरोपित लोगों पर शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल