शादी के लिए मना करने पर गैर समुदाय के युवक ने लड़की को किया अगवा
आगरा , 29 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अनुसूचित जाति की महिला ने बुधवार को अपनी पुत्री पर शादी का अनुचित दबाव बनाने, मना करने पर पुत्री को जबरन घर से घसीटते हुए ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर स्थानीय थाने में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी और उसकी मां काे हिरासत में ले लिया गया है।
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार /बुधवार की देर रात अनुसूचित जाति की महिला द्वारा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया गया कि उसकी लगभग 18 वर्षीय पुत्री को गैर समुदाय के युवक परवेज द्वारा बहुत दिनों से परेशान किया जा रहा है और उस पर शादी का दबाव बना रहा है । हम घर वालों ने और लड़की ने जब मना कर दिया तो मंगलवार रात करीब 10बजे अपने माता-पिता के साथ उसके घर आया और लड़की को घसीटते हुए घर ले गया। इस मामले में लड़की के पड़ोस के कुछ लोगों द्वारा वीडियो बनाया गया जो बुधवार को वायरल होने के इस घटना से लोगों में नाराजगी सामने आई है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि इस मामले में लड़की के माता-पिता द्वारा पहले भी स्थानीय थाने में शिकायत की गई थी लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से आरोपी के हौसले बुलंद हो गए और इस घटना को अंजाम दिया।
ममता (46)जाटव पत्नी स्वर्गीय राजकुमार निवासी गौतम नगर थाना एत्माद्दौला द्वारा थाना एत्माददौला पर दी गई तहरीर के आधार पर परवेज( 22 वर्ष) पुत्र मोहम्मद जहीर, परवेज की माँ गुड्डी, परवेज के पिता मोहम्मद जहीर निवासीगण बघेल बगीची थाना एत्माददौला आगरा के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। ममता ने अपनी शिकायत में अंकित किया है कि परवेज मेरे घर मे घुस आया और मेरी पुत्री उम्र करीब 18 वर्ष को अपने साथ चलने के लिए कहने लगा। पुत्री ने चलने से मना किया तो परवेज ने मेरी बड़ी एवं छोटी बेटी इशिका के साथ मारपीट की तथा बड़ी बेटी को घसीटते हुए बाहर ले गया तथा मारपीट करते समय गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। मेरी बेटी को आते-जाते रास्ते में कमेंट भी करता है तथा कशिश को अपने साथ शादी करने के लिए धमकाता है।
डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास द्वारा बताया गया कि आरोपी परवेज एवं उसकी मां गुडडी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay

