home page

आगरा में 13 वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से हत्या

 | 
आगरा में 13 वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से हत्या


आगरा में 13 वर्षीय मासूम की धारदार हथियार से हत्या


आगरा , 01 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शुक्रवार को सांय बजे 13 वर्षीय एक बालक का रक्त रंजित शव गाँव के खेत में पड़ा मिला, परिजनों ने उनके खेत में तरबूज की खेती बटाई पर करने वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी को लेकर परिजन और ग्रामीणों द्वारा हंगामें के बाद पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

थाना क्षेत्र बसई जगनेर अंतर्गत ग्राम रणधीरपुरा निवासी नरेश कुशवाहा का 13 वर्षीय पुत्र छोटू उर्फ अमित दोपहर बाद खेतों की तरफ आया था लेकिन सायंकाल करीब 6:00 बजे तक घर वापस न आने पर परिजनाें द्वारा उसकी तलाश की गई। घर से करीब 01 किलोमीटर दूर एक खेत में छोटू का शव पड़ा मिला। उसके गले और चेहरे पर कटे के निशान थे, उसके पास एक थैली में तरबूज भी मिला है। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने और फोरेंसिक टीम ने कुछ साक्ष्य एकत्रित किए हैं। परिजन और ग्रामीणों द्वारा हत्या का आरोप उनके खेत में बटाई पर तरबूज की खेती करने वाले बाहर से आए लोगों पर लगाया और गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों एवं ग्रामीणों ने काफी देर हंगामा किया। मौके पर डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार पहुंचे और काफी देर समझाने का प्रयास किया। इसके बाद रात करीब 10:00 बजे ग्रामीण बच्चों का शव पोस्टमार्टम के भेजने के लिए राजी हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि छोटू सात भाई बहनों में सबसे छोटा था और खेतों में कभी-कभी तरबूज लेने चला जाता था, इसी बात को लेकर बटाई पर खेती कर रहे गैर समुदाय के लोगों द्वारा खेत से तरबूज लेने पर बालक के साथ मारपीट की जाती थी। इन्हीं लोगों द्वारा बच्चे की हत्या कर दी गई है। ये लोग रायबरेली जनपद के हैं और घास फूंस आदि की झोपड़ी बनाकर रहते हुए तरबूज ,खरबूज , खीरा आदि की फसल स्थानीय किसानों की जमीन किराए पर लेकर करते हैं।

डी सी पी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि बसई जगनेर में बच्चे का शव मिलने के बाद परिजन और ग्रामीणों में नाराजगी थी। मौके पर पहुंचकर उनसे बातचीत की गई, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बनाकर कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स मौजूद है। तहरीर मिल चुकी है। मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Vivek Upadhyay