एटीएम बनाकर एजेंट ने निकाले खाते से 32 हजार रूपये
हमीरपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव में एक युवक ने मंगलवार को समूह एजेंट पर ठगी का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि एजेंट ने उसके बैंक खाते से चोरी से 32 हजार रुपये निकाल लिए। तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। सैदपुर गांव निवासी डालचंद ने बताया कि एक एजेंट ने उसकी पत्नी का समूह के जरिए लोन कराया था। एजेंट ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर चुपके से उसका एटीएम कार्ड बनवा लिया। इसके बाद यूपीआई जनरेट कर बैंक खाते से 32 हजार रुपये निकाल लिए गए। राठ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ने मंगलवार को शाम बताया पीड़ित युवक की तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

