मैट्रिमोनी वेबसाइट पर हुई दोस्ती के बाद युवती के साथ अश्लील हरकत
नोएडा, 09 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना एक्सप्रेस-वे में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि भारत मैट्रिमोनी वेबसाइट के माध्यम से उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। पहली मुलाकात में उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती के अनुसार दूसरी मुलाकात में उसने उसके अंर्तवस्त्र उतरवाए तथा निजी अंगों पर फिंगरिंग की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि एक युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी भारत मैट्रिमोनी के माध्यम से आशीष कटियार नामक युवक से मार्च माह मे मुलाकात हुई। युवती के अनुसार आशीष पहली मुलाकात के समय उसके कमरे में रहने के लिए जबरदस्ती आ गया। पहली मुलाकात के समय उसने उसके साथ काफी छेड़खानी की। युवती के अनुसार वह काफी सचेत रही, तथा मामले को सभ्यता से आगे बढ़ाया। दूसरी मुलाकात के दौरान उसने उसके बिना सहमति के उसके साथ जबरदस्ती की तथा उसके अंतर्वस्त्र खोल दिया। युवती के अनुसार उसके निजी अंग पर उसने फिंगरिंग की तथा शरीर के नाजुक अंगों को इधर-उधर छुआ। उसके अनुसार उसके असभ्य आचरण के चलते उसने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़िता अनुसार उसने सभ्यता के दायरे में रिश्ते को आगे बढ़ने का प्रयास किया लेकिन आशीष के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं आया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में युवती ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

