home page

कालिम्पोंग में अवैध रूप से रहा अफगान नागरिक हिरासत में

 | 
कालिम्पोंग में अवैध रूप से रहा अफगान नागरिक हिरासत में


कालिम्पोंग, 19 सितंबर (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के कालिम्पोंग में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अफगान नागरिक को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए अफगान नागरिक का नाम सैयद बिलाल खान (28) है। शनिवार को कालिम्पोंग पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी।

पुलिस के अनुसार, सैयद बिलाल खान अफगानिस्तान के काबुल के पटकीका, यूसुफ खेल का रहने वाला है। फिलहाल कालिम्पोंग थाना क्षेत्र में चेस्ट क्लिनिक के पास हाट बाजार इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। पूछताछ के दौरान उसके अफगान नागरिक होने और भारत में कथित तौर पर अवैध रूप से रहने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कालिम्पोंग पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि किसी व्यक्ति को मकान या संपत्ति किराए पर देने से पहले नजदीकी पुलिस थाने में उसके किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया जरूर पूरी कराएं।

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन कुमार