home page

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी : पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

 | 
अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी : पुत्र को जान से मारने की दी धमकी


जोधपुर, 24 अगस्त (हि.स.)। शहर के नागौरी गेट एरिया में रहने वाले एक अधिवक्ता को किसी शातिर ने इंटरनेशनल वॉइस मैसेज भेजकर दो करोड़ की धमकी दी है। शातिर ने उन्हें पुत्र की जान का हवाला देकर यह धमकी दी। पीडि़त अधिवक्ता की तरफ से नागौरी गेट थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस अब इस इंटरनेशनल वॉइस मैसेज की पड़ताल में जुटी है। घटना 18 अगस्त की है। अब केस दर्ज कराया है।

नागौरी गेट थाने के एएसआई पप्पूसिंह ने बताया कि खेतानाडी हनुमान चौक में रहने वाले अधिवक्ता राजाराम उर्फ राजेश राठी पुत्र आज्ञाराम ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि 18 अगस्त को दिन में उनके पास में किसी इंटरनेशनल नंबर से वॉइस मैसेज उनके वाटसअप नंबर पर आया। जिसमें कोई उनसे बेटे की जान की कीमत के एवज में दो करोड़ की रंगदारी मांग रहा है। एएसआई पप्पूसिंह के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। आए हुए नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में खुलासा किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश