home page

81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

 | 
81 किलो गांजा बरामद, तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार


आसनसोल, 17 सितंबर (हि. स.)। कुल्टी के सीतारामपुर इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 81 किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डिटेक्टिव डिपार्टमेंट ने तीन महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में गांजा बरामद होने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को कुल्टी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस चौकी के सीतारामपुर स्थित टैगोर इंस्टीट्यूट के पास अभियान चलाया गया। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान 81 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष विश्वकर्मा