home page

सैकड़ो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

 | 
सैकड़ो लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


बक्सर/डुमरांव, 12 सितंबर (हि.स.)।राज्य में शराबबंदी को लेकर पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद शराब की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है । वहीं पुलिस-प्रशासन भी जिले में लगभग प्रतिदिन शराब के साथ तस्करों की धर-पकड़ में लगी हुई है।

ताजा मामला डुमरांव थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस ने मारुति कार में रखे 15 कार्टून 8 पीएम टेट्रा पैक जिसकी कुल मात्रा 129.60 लीटर और 3 मोबाइल फोन के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया।

इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया की गिरफ्तार शराब तस्कर सिमरी थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी कामेश्वर यादव का पुत्र जितेंद्र यादव है ।

वहीं उन्होंने बताया की शराब तस्करों के खिलाफ डुमरांव पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra