home page

वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: 120 पेटी देसी शराब, पिकअप वैन समेत तस्कर गिरफ्तार

 | 
वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: 120 पेटी देसी शराब, पिकअप वैन समेत तस्कर गिरफ्तार


बक्सर, 02 अगस्त (हि.स.)। मद्य निषेध विभाग ने शनिवार की देर रात वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की। कार्रवाई एएसआई सुजीत कुमार के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई। वाहन से 120 पेटी देसी शराब, जिसकी कुल मात्रा 1008 लीटर बताई गई है, बरामद की गई। मौके से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि शराब लदे पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया गया।

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपित की पहचान मिथुन कुमार (28),दलसागर, वार्ड संख्या-09, थाना औद्योगिक (इंडस्ट्रियल), जिला बक्सर के रूप में हुई है।

मद्य निषेध विभाग ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग का कहना है कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra