किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपित गिरफ्तार
मुरादाबाद, 03 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने किशोरी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले जाने और फिर उसके साथ दुष्कर्म के मामले में सोमवार को आरोपित राहुल को गिरफ्तार किया।
सिविल लाइंस निवासी एक व्यक्ति ने बीती 23 जुलाई को थाना क्षेत्र के मोरा मुस्तकम नई बस्ती निवासी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि आरोपित उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया है। पुलिस ने किशोरी को तलाश करने के बाद उसका मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए। मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर केस में दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।
पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को इस मामले में आरोपित राहुल को गिरफ्तार कर देर शाम उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपित को जिला कारागार भेज दिया गया है।
---------
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

