home page

महिला एथलेटिक कोच ने खिलाड़ियों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

 | 
महिला एथलेटिक कोच ने खिलाड़ियों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप


मुरादाबाद, 19 अगस्त (हि.स.)। मुरादाबाद महानगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के रामगंगा विहार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम की महिला एथलेटिक कोच ने कुछ खिलाड़ियों पर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित महिला कोच का कहना है कि कुछ समय पहले छह खिलाड़ी स्टेडियम में प्रैक्टिस करने आते थे। इन खिलाड़ियों ने अपना एक ग्रुप बना रखा है। महिला कोच का आरोप है कि यह खिलाड़ी स्टेडियम परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन करते थे। इसी कारण उनको स्टेडियम से भगा दिया था। इसके बाद उन खिलाड़ियों ने उनकी पूर्व में बनाई कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने थाना सिविल लाइंस प्रभारी को इस मामले में जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल